T20 World Cup
T20 World Cup: क्रिकेटप्रेमियों के लिए खुशखबरी, 17 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

टीआरपी डेस्क। टी-20 विश्व कप 2021 का आयोजन भारत की बजाय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) किया जाएगा। कुछ मुकाबले ओमान में भी हो सकते हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी जबकि फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा। आईसीसी ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की। बता दें कि बीसीसीआई इस प्रमुख टूर्नामेंट का मेजबान बना रहेगा। 16 टीमों का टूर्नामेंट यूएई के तीन शहरों (दुबई, शारजाह और अबुधाबी) और ओमान में खेला जाएगा।

इससे पहले सोमवार को बीसीसीआई ने टी-20 विश्व कप के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने की पुष्टि कर दी थी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था हम टूर्नामेंट को यूएई शिफ्ट कर रहे हैं। मालूम हो कि पिछले साल वैश्विक क्रिकेट कैलेंडर को बाधित करने वाले कोविड-19 महामारी के साथ, आईसीसी ने 2020 विश्व कप को स्थगित कर दिया था, जो मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला था। इसके बाद यह फैसला किया कि भारत में 2021, जबकि ऑस्ट्रेलिया में 2022 संस्करण खेला जाएगा।

See also  IND vs BAN: बांग्लादेश ने जीता टॉस,भारत करेगी पहले बल्लेबाजी

पहले दौर में चार टीमें करेंगी क्वालिफाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राउंड-1 में 12 मैच होंगे जबकि 8 टीमें शामिल होंगी। इनमें से चार (प्रत्येक समूह से शीर्ष दो) सुपर 12 के लिए क्वालिफाई करेंगी। आठ टीमों (बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान, पापुआ न्यू गिनी) में से क्वालिफाई हुईं चार टीमें शीर्ष आठ रैंकिंग वाली टी20 टीमों में शामिल होकर सुपर 12 में पहुंचेंगी। पहला दौर यूएई के एक स्थल के अलावा ओमान में होगा जिससे सुपर 12 के मैचों के लिए यूएई के मुख्य मैदानों की पिचों को तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।

सुपर-12 चरण में होंगे 30 मैच

सुपर 12 का चरण, जिसमें 30 मैच शामिल हैं, 24 अक्तूबर से शुरू होने की संभावना है। सुपर 12 में टीमों को छह-छह के दो समूहों में विभाजित किया जाएगा, जो यूएई में तीन स्थानों (दुबई, अबू धाबी और शारजाह) में खेला जाएगा। इसके बाद तीन प्लेऑफ मैच होंगे दो सेमीफाइनल और फाइनल।

See also  वर्तमान सरकार में भी जारी है चहेतों को टेंडर देने का खेल, नियम ऐसे कि छत्तीसगढ़ की अधिकतर कंपनियां अपने आप हो जा रहीं बाहर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

यह भी पढ़ें: