आईआरसीटीसी
भारत दर्शनः आईआरसीटीसी कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन

टीआऱपी डेस्क। भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी रेल यात्रियों को सामान्य सफर से आगे निकल कर पर्यटन के लिए भी विशेष पैकेज का ऑफर दे रहा है। इसी क्रम में  आईआरसीटीसी द्वारा सात ज्योतिर्लिंगों के यात्रा के लिए 24 अगस्त से पांच सितंबर तक विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह सफर 12 रात और 13 दिनों का होगा। ट्रेन का पैकेज मूल्य मात्र 12 हजार 285 रुपए निर्धारित किया गया है।

इसके अंतर्गत सात ज्योतिर्लिंग ओंकालेश्वर, महाकालेश्वर, भीमाशंकर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा। साथ ही द्वारिका स्थित द्वारिकाधीश मंदिर, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम, पर्ली बैजनाथ व स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: BCCI ने की मिताली-अश्विन के लिए खेल रत्न की सिफारिश, अर्जुन अवार्ड के लिए इन खिलाडियों का नाम

इस विशेष ट्रेन में बैठने की सुविधा वाराणसी के साथ गोरखपुर, देवरिया सदर, बेलथरा रोड, मऊ, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर और झांसी के लिए उपलब्ध होगी। पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन, स्थानीय बसों में यात्रा व धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

See also  कोरोना वायरस से जीतने का एक ही तरीका, वैक्सीन जगा रही हैं उम्मीदें

यह भी पढ़ें: BREAKING : रायपुर में SEX रैकेट का भंडाफोड़, टिकरापारा के इस इलाके में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, 6 गिरफ्तार

यहां भी कर सकते हैं संपर्क

आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्ता ने बताया कि यात्रा के पैकेज का लाभ लेने वाले यात्रियों को लखनऊ गोमती नगर के पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय या वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। यात्रा के लिए लोग आईआरसीटीसी के 8595924274, 8287930939 नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर