Newai police station area of ​​Bhilai shooting
भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र के गोलीकांड के आरोपित की मदद करने वाले उसके एक सहयोगी को पुलिस ने रविवार को रायपुर से गिरफ्तार किया है।

रायपुर। भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र के गोलीकांड के आरोपित की मदद करने वाले उसके एक सहयोगी को पुलिस ने रविवार को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने बदमाश को छिपाकर रखा था और उसे भागने के लिए 25 हजार रुपये दिया था। उसके बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया हैं।

 

यह भी पढ़े: नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में बढ़े केस, 518 की जान गई, छत्तीसगढ़ में 226 नए मरीज 2 की मौत

शहर से भागने में करने वाला था मदद

पुलिस ने आकाशवाणी केंद्र के पीछे रायपुर निवासी आरोपित गोपेंद्र तांडी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने गोली कांड के मुख्य आरोपित मुकुल सोना को अपने यहां छिपाकर रखा था। इसके बाद उसे शहर से भागने के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद की थी।

इंटरनेट मीडिया पर ब्रांडिंग करते थे आरोपी

शुक्रवार को बदमाश मुकुल सोना की इंटरनेट मीडिया पर ब्रांडिंग करने वाले चार आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई थी। आरोपित गोपेंद्र तांडी के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

आर्म्स एक्ट जैसे प्रकरण दर्ज

गोपेंद्र तांडी भी रायपुर का पुराना बदमाश है। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे प्रकरण पंजीबद्ध हैं। बता दें कि आरोपित मुकुल सोना ने नेवई थाना के हिस्ट्री शीटर बदमाश विजेंद्र राय उर्फ पिंकी राय पर पांच जुलाई की रात को गोली चलाई थी।

See also  भोपाल के अस्पताल में अग्निकांड के बाद छत्तीसगढ़ में भी फायर ऑडिट हुआ शुरू, रायपुर कलेक्टर ने निरिक्षण के लिए गठित किये दल

इसके अलावा उसने 11 जुलाई की रात को फिर से हवाई फायर किया था। उक्त घटना के बाद से आरोपित फरार है। जिसकी तलाश जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर