सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर, अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी थी सरकार ने

लखनऊ। अपने घर पर ‘जबरिया रिटायर’ का पोस्टर लगाने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने ऐलान किया है कि वह राजनीति में एंट्री करने वाले हैं। अमिताभ ठाकुर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि वो अगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी अमिताभ ठाकुर भी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में एंट्री करने वाले हैं। अमिताभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान भी कर दिया है। उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को समयपूर्व सेवानिवृत्त कर दिया गया था। ठाकुर ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

See also  ऑस्‍ट्रेलिया के सांसद ने कहा क्या हमें योगी आदित्यनाथ उधार में मिल सकते हैं!

जानिए क्या कहा अमिताभ ठाकुर ने

पूर्व आईपीएस ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल में तमाम अलोकतांत्रिक, अराजक, दमनकारी, उत्पीड़नात्मक तथा विभेदकारी कार्य किये, वह इनके विरोध में मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, फिर चाहे आदित्यनाथ जहां से भी चुनाव लड़ें।” अमिताभ ठाकुर ने आगे कहा कि यह उनके लिए सिद्धांतों की लड़ाई है, जिसमें वह गलत के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त करेंगे।

गौरतलब है कि पूर्व आईपीएस को गृह मंत्रालय के निर्णय के अनुपालन में गत 23 मार्च को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गयी थी. केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया था कि ठाकुर को “उनकी सेवा के शेष कार्यकाल के लिए बनाए रखने के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया”। इसमें कहा गया, “जनहित में अमिताभ ठाकुर को उनकी सेवा पूरी होने से पहले तत्काल प्रभाव से समय से पहले सेवानिवृत्ति दी जा रही है।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर.