ब्रेकिंग: मंदिर परिसर में पुजारी ने पत्नी को जलाकर मार डाला, अधमरी हालत में गैस चूल्हे से जला दिया, गिरफ्तार

​​​रायपुर/बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार स्थित साईं मंदिर के पुजारी ने बुधवार देर रात चरित्र संदेह में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुजारी दिनभर उससे विवाद और मारपीट करता रहा, फिर रात को घर पहुंचा और पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जब वह अधमरी हो गई तो गैस चूल्हा जलाकर उसे पत्नी के ऊपर रख दिया। कमरे से आग निकलती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। पुलिस ने आरोपी पुजारी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सिद्ध बाबा में साईं मंदिर में बढ़ार के कोटमी गांव निवासी रामनारायण पांडेय (35) पुजारी है। वह मंदिर परिसर में ही पीछे की ओर बने मकान में पत्नी मंदाकिनी पांडेय (25), अपने दो बच्चों और साले रामायण तिवारी (17) व साली पूजा तिवारी (15) के साथ रहता है। आरोप है कि रामनारायण पांडेय और उसकी पत्नी का सुबह से विवाद हो रहा था। इस दौरान रामनारायण उससे मारपीट भी करता रहा।

See also  BREAKING NEWS : IAS सैयद रियाज अहमद पर लगा यौन शोषण का आरोप, इंजीनियरिंग छात्र की शिकायत पर हुई गिरफ़्तारी

बाद दोपहर को घर से चला गया। रात करीब 9 बजे लौटा तो फिर पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। उस पर धारदार हथियार से भी हमला किया। इतना पीटा कि वह अधमरी होकर बिस्तर पर गिर पड़ी। इसके बाद रामनारायण ने कमरे में ही बने किचन में रखे गैस चूल्हे से पत्नी मंदाकिनी के कपड़ों और बिस्तर में आग लग गई। कमरे से आग निकलती देख ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वारदात के दौरान रामनारायण का साला रामायण, साली पूजा और दोनों बच्चे घर में ही थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर