बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू ने शेयर किया फनी वीडियो, फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के गाने पर लिंप सिंक करती आईं नजर

टीआरपी न्यूज डेस्क। भारतीय अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बहू टेलीविजन अभिनेत्री मदालसा शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं, जिसकी वजह है एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के गाने पर लिंप सिंक करती एक वीडियो।

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में काव्या का किरदार निभाने वाली मदालसा इस वीडियो में फनी लुक में दिख रही हैं। मदालसा कभी लड़की तो कभी लड़का बने दिख रही हैं, उनके चेहरे पर दाढ़ी- मूंछ भी देखने को मिल रहा है।

दअसल, एक्ट्रेस का ये गेटअप एक इंस्टाग्राम फिलटर की वजह से है। मदालसा शर्मा फीमेल आवाज वाले हिस्से में बिना दाढ़ी-मूछ के दिख रही हैं, वहीं मेल आवाज वाले हिस्से में दाढ़ी-मूछ के साथ दिख रही हैं। एक्ट्रेस दोनों ही लुक में क्यूट लग रही हैं।

बता दें कि मदालसा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में तेलुगू फिल्म फिटिंग से की थी। इसके अलावा वे कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। मदालसा की शादी मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती के साथ साल 2018 में हुई थी।

See also  Dahan Web Series Trailer : खुलेगा ‘दहन-राकन का रहस्य’, जाने किस दिन होगी रिलीज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर