4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ भारत में लॉन्च हुआ Infinix Hot 11 और Infinix Hot 11S स्मार्टफोन

टीआरपी डेस्क। Android 11 आधारित XOS 7.6 स्मार्टफोन Infinix Hot 11 और Infinix Hot 11S को भारतीय बाजार में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ लॉन्च किया गया।

यह स्मार्टफोन नई Infinix Hot 11 सीरीज़ लाइनअप के लेटेस्ट फोन हैं। एक ओर जहां वनीला इनफिनिक्स हॉट 11 स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन में आता है, वहीं इनफिनिक्स हॉट 11एस फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है। इनफिनिक्स हॉट11एस फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है।

वनीला Infinix Hot 11 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 8,999 रुपए तय की गई है, वहीं Infinix Hot 11S की कीमत 10,999 रुपये है। दोनों ही फोन खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध हैं। इनफिनिक्स हॉट 11 फोन 7 डिग्री पर्पल, इमराल्ड ग्रीन, पोलर ब्लैक और सिल्वर वेब कलर ऑप्शन में आता है।

वहीं, दूसरी ओर इनफिनिक्स हॉट 11एस फोन 7 डिग्री पर्पल, ग्रीन वेब और पोलर ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनफिनिक्स हॉट 11एस फोन की सेल 21 सितंबर से शुरू होगी, वहीं इनफिनिक्स हॉट 11 की सेल का फिलहाल ऐलान नहीं किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन पर 1 साल की वॉरंटी और 6 महीने तक की एक्सेसरीज़ वॉरंटी मिल रही है।

See also  नहीं होगा चालान, रखें ये सरकारी एप्स...

Infinix Hot 11 specifications

डुअल सिम (नैनो) इनफिनिक्स हॉट 11 फोन Android 11 आधारित  XOS 7.6 पर काम करता है। इसमें 6.6-इंच full-HD+ (1,080×2,408 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और 500 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

इसके अलावा, फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी LPDDR4 रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स हॉट 11 फोन में 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसके साथ क्वाड-एलईडी फ्लैश मौजूद है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिसके साथ डुअल-एलईडी फ्लैश मौजूद है।

फोन की बैटरी 5,200 एमएएच की है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 164.7×76.2×8.9mm और भार 201 ग्राम है।

Infinix Hot 11S specifications

डुअल सिम (नैनो) इनफिनिक्स हॉट 11एस फोन Android 11 आधारित  XOS 7.6 पर काम करता है। इसमें 6.78-इंच full-HD+ (1,080×2,408 पिक्सल) LTPS एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट, 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और NEG Dinorex T2X-1 ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद है।

See also  अगले हफ्ते आ रहे हैं 3 नए Smartphones, नया मोबाइल लेने से पहले देख लें OnePlus और Ai Nova की लॉन्च डेट

इसके अलावा, फोन में मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी LPDDR4 रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स हॉट 11एस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और AI से लैस लैंस मौजूद है।
इसमें रियर कैमरा के साथ क्वाड-एलईडी फ्लैश मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिसके साथ डुअल-एलईडी फ्लैश मौजूद है।

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 168.9x77x8.82mm और भार 205 ग्राम है।

कनेक्टिविटी विकल्प में दोनों फोन वाई-फाई, 4G LTE, ब्लूटूथ वी5, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और यूएसबी ओटीजी आदि से लैस हैं।

इसके अलावा, फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, इसमें एंबिएंट लाइट सेंसर, जी-सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप और ई-कम्पास आदि मौजूद है।

See also  Holi Sale : Amazon, Flipkart और Paytm सेल पर स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट, जाने कितना होगा फायदा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर