टूलकिट मामला

रायपुर। सुप्रीम कोर्ट ने कथित टूलकिट विवाद पर ट्वीट के लिए पूर्व सीएम रमन सिंह और बीजेपी नेता संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर पर रोक लगाने के हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली छत्तीसगढ़ सरकार की अपील पर विचार करने से इनकार कर दिया है।

इससे पूर्व सीएम रमन सिंह एवं भाजपा नेता संबित पात्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, सर्वोच्च न्यायालय ने कथित फर्जी टूलकिट मामले में छत्तीसगढ़ सरकार की उस याचिका को खारिज कर दी है जिसमें दोनों नेताओं के खिलाफ जांच पर रोक लगाने के हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  सरकार से हुए निराश; अब भगवान श्रीराम की शरण पहुंचे SI भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी, लगाई ये गुहार