इस साल NDA की परीक्षा दे पाएगी महिलाएं! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को और समय देने से किया इनकार
इस साल NDA की परीक्षा दे पाएगी महिलाएं! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को और समय देने से किया इनकार

नेशनल डेस्क। एनडीए यानी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा में महिला उम्मीदवारों को बैठने की अनुमति मामले में आज बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने केंद्र को फटकार लगते हुए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षाओं में महिला उम्मीदवारों को बैठने की अनुमति देने के अपने अंतरिम आदेश को रद्द करने से इनकार कर दिया।

दरअसल मंगलवार को रक्षा मंत्रालय ने कोर्ट से नंवबर में होने वाली एनडीए परीक्षा के जरिए महिलाओं को सेना में शामिल करने से छूट देने की प्रार्थना की थी। मंत्रालय ने कोर्ट में तर्क दिया था कि महिलाओं को शामिल करने की अनुमति देने के लिए कुछ बुनियादी ढांचे और पाठ्यक्रम में बदलाव की आवश्यकता है, इसलिए महिलाओं को एनडीए प्रवेश में भाग लेने की अनुमति देने के लिए मई 2022 तक का समय दिया जाए। हालांकि बुधवार को कोर्ट ने मंत्रालय की इस मांग को ठुकरा दिया।

See also  'फ्री की रेवड़ी कब तक? सरकारें रोजगार के अवसरों पर ध्यान दें : सुप्रीम कोर्ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर