बड़ी खबर- कांग्रेसी जिला संयुक्त महामंत्री व उनकी पत्नी की संदिग्ध हालत में मिली लाश

टीआरपी डेस्क। कांग्रेसी नेता मदन मित्तल एवं उनकी पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मामला रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डकैतों ने देर रात गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस की टीम मामले की पुष्टि करते हुए जांच में जुट गई है।


मिली जानकारी के अनुसार मायाराम बनारसी दास फर्म के मदन मित्तल के घर ये जधन्य वारदात देर रात के 12:00 से 1:00 के बीच में हुई है। सुबह जब रिश्तेदारों को इसकी जानकारी मिली तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कांग्रेसी नेता के निवास स्थल को अपने कब्जे में ले लिया है। मामला हाईप्रोफाईल होने के कारण पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है। मदन मित्तल हनुमान राईस मिल के संचालक होने के साथ नगर पंचायत के एल्डरमेन पार्षद भी थे।

आपको बता दें कि मदन मित्तल लैलूंगा के प्रतिष्ठित व्यवसायी होने के साथ कांग्रेस की राजनीति में अहम स्थान रखते हैं। फिलहाल रायगढ़ से डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पंहुच रही है। नगर के बीच इस तरह की बड़ी वारदात से सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में हैं।

See also  CG News: तमिल रीमेक फिल्म सोरारई पोटरु की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार पहुंचे रायगढ़, जिंदल एयर स्ट्रीप पर शूट होगा एयरक्राफ्ट सीन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर