इस जिले के 64 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में हुए कार हादसे बाद पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। जिले में 6 थाना प्रभारी समेत 50 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। यह तबादला आदेश एसपी विजय अग्रवाल ने जारी किया है।

बता दें कि जशपुर जिले के पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया है। इस हादसे में 14 ग्रामीण घायल हो गए थे। 1 व्यक्ति की मौत गई थी। 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ओडिशा से गांजा तस्करी कर मध्यप्रदेश जा रहे थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  चलती कक्षा में नशे की हालत में सोती रही शिक्षिका, बीईओ बोले कड़ी कार्यवाही की जाएगी