बड़ी खबरः जनसंपर्क विभाग राजस्थान का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक... लिखा एलन मस्क

टीआरपी डेस्क। राजस्थान सरकार के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संभालने वाले सूचना जनसंपर्क निदेशालय (DIPR) का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल रविवार देर रात हैक कर लिया गया। अकाउंट का नाम एलन मस्क कर दिया और स्पेस क्राफ्ट की तस्वीर हैंडल में लगा दी गई। सोमवार सुबह अफसरों को इसके बारे में पता लगा तो हलचल शुरू हुई।

हालांकि आईटी एक्सपर्ट ने कुछ ही देर में अकाउंट रिकवर कर लिया। हैकर ने सिर्फ फोटो ही बदला था। कंटेंट में किसी तरह का छेड़छाड़ नहीं की थी। अब सोशल मीडिया अकाउंट्स के सिक्योरिटी फीचर्स को लेकर रिव्यू किया जा रहा है।


पहले भी कई दफे हो चुके हैं साइबर अटैक

यह पहला मौका नहीं है जब राजस्थान सरकार के विभाग पर साइबर अटैक हुआ है। इससे पहले कई विभागों की वेबसाइट हैक हो चुकी हैं। कुछ साल पहले एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की वेबसाइट को पाक से हैक करके देश विरोधी नारे लिख दिए थे। उसके डेटा में भी बदलाव कर दिया था। इस वजह से एसीबी को नए सिरे से वेबसाइट बनवानी पड़ी थी।

See also  आइटम शब्द पर बवाल से दिखा राजनीति का सबसे निम्नतर स्तर, अब इमरती देवी ने कमलनाथ की मां-बहन पर की भद्दी टिप्पणी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर