UP Assembly Election 2022: प्रियंका गांधी ने दिया नया नारा लड़की हूं... लड़ सकती हूं

टीआरपी डेस्क। UP Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40% टिकट महिलाओं को देगी। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बड़ा ऐलान किया।

प्रियंका ने कहा कि यह फैसला तमाम पीड़ित महिलाओं के साथ न्याय करेगा। प्रियंका ने नया नारा दिया, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं।’ कांग्रेस 40% महिलाओं को टिकट देने के लिहाज से UP की कुल 403 विधानसभा सीटों में से 161 पर महिला उम्मीदवार उतारेगी।

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति बताने के लिए लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ”हम आने वाले उत्तर प्रदेश चुनावों में 40% टिकट (उम्मीदवार) महिलाओं को देंगें। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े।”

प्रियंका गांधी ने कहा कि ”महिलाएं राजनीति में पूरी भागीदार होंगी। 2019 के चुनाव में जब आई थी तो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की कुछ लड़कियां मिली थी, उन्होंने बताया था कि होस्टल में लड़के लड़कियों के लिए कानून अलग थे। ये निर्णय उसके लिए जिसने गंगा यात्रा के दौरान मुझसे कहा था कि मेरे गांव में पाठशाला नहीं है। प्रयागराज की पारो के लिए जिसने हाथ पकड़कर कहा कि मैं नेता बनना चाहती हूं।”

See also  संबित पात्रा का विपक्ष पर पलटवार, कहा- वैक्सिन पर भ्रम फैलाकर कांग्रेस ने किया महापाप

बता दें उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों को लेकर कांग्रेस सक्रिय हो गई है। पार्टी के लिए यह एक चुनौती होगा क्योंकि कांग्रेस बहुत समय से सत्ता से बाहर है। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन्ही संगठनों को मजबूत करने पर जोर दे रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर