भारत में शुरू हुई नई MG Astor SUV की आधिकारिक बुकिंग, करना होगा मात्र 25,000 रुपये की शुरुआती राशि का भुगतान

बिजनेस डेस्क। ब्रिटिश स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी MG ने MG Astor SUV की आधिकारिक बुकिंग शुरु की। अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल MG की इस मॉडल को आप 25,000 रुपये की शुरुआती राशि के साथ बुक करा सकते हैं। डिलीवरी नवंबर 2021 में शुरू होगी।

इस मॉडल की शुरुआती कीमत 9.78 लाख रुपये और अधिकतम कीमत 16.78 लाख रुपये रखी गई है। वहीँ मैनुअल वेटिएंट की कीमत 9 .78 लाख रूपये और अधिकतम कीमत 13.98 लाख रुपये के बीच है। इसके आलावा ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 12.68 लाख रुपये से 16.78 लाख रुपये के बीच है।

नई MG Astor SUV में 27 स्टैंडर्ड फिटमेंट सहित 49 सुरक्षा फीचर्स हैं। इस लिस्ट में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, 360-डिग्री अराउंड-व्यू कैमरा, ISOFIX माउंट शामिल हैं।

टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, ऑल-डिस्क ब्रेक, कॉर्नरिंग असिस्ट के साथ फ्रंट फॉग लैंप, रीड फॉग लैंप, और भी बहुत कुछ इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में देखा जा सकता है। ADAS (उन्नत ड्राइवर सहायता प्रणाली) को रेंज-टॉपिंग सुपर (O) या सेवी ट्रिम्स के लिए आरक्षित किया गया है।

See also  ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन बर्खास्त, अल्बानिया मूल की मीरा मुराती को कमान

MG Astor पांच एक्सटीरियर कलर ऑप्शन के साथ आती हैं, जिनमें ऑरोरा सिल्वर, कैंडी व्हाइट, स्पाईड ऑरेंज, ग्लेज़ रेड और स्टाररी ब्लैक शामिल हैं।

तीन इंटर्नल कलर थीम हैं – डुअल-टोन आइकॉनिक आइवरी, डुअल-टोन संगरिया रेड और टक्सिडो ब्लैक। मामूली कॉस्मेटिक और इंटर्नल परिवर्तनों के साथ, एस्टोर अपने इलेक्ट्रिक एमजी जेडएस ईवी से अलग दिखता है।

मॉडल लाइनअप पांच ट्रिम्स में आता है, स्टाइल, सुपर, स्मार्ट, शार्प और सेवी – और इसमें तीन इंजन-गियरबॉक्स मिलता है – 1.5L पेट्रोल मैनुअल, 1.5L पेट्रोल CVT और 1.3L टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक में उपलब्ध है।

नैचुरली एस्पिरेटेड 1.5L पेट्रोल यूनिट 110bhp और 144Nm की टॉप पावर बनाती है, जबकि 1.3L टर्बो पेट्रोल मोटर 140bhp और 220Nm ऑफर करती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर