मुंबई। मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में अब अनन्या पांडे की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। मामले में गिरफ्तार आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच हुई चैट की कुछ डिटेल सार्वजनिक हुईं हैं। इसमें आर्यन अनन्या से पूछ रहे थे कि क्या गांजे का कुछ जुगाड़ हो सकता है। इस पर अनन्या ने जवाब दिया था- मैं अरेंज कर दूंगी। गुरुवार को NCB ने अनन्या को यह चैट दिखाकर सवाल पूछा था। इस पर अनन्या ने जवाब दिया कि वे सिर्फ मजाक कर रही थीं। वे सिगरेट को लेकर बात कर रहे थे। NCB को शक है कि दोनों के बीच ड्रग्स (गांजे) के बारे में कई बार बात हुई है।

यह भी पता चला है कि NCB ने जैसे ही पूछताछ शुरू की, अनन्या रोने लगीं। इसके बाद उन्हें पानी दिया गया और पूछताछ शुरू हुई। अनन्या से आज फिर पूछताछ होनी है। वे कुछ देर पहले NCB पूछताछ में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। हालांकि, उन्हें 11 बजे NCB ऑफिस बुलाया गया था।

See also  CUET UG : सीयूईटी यूजी 5 से 8 जून की परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

चैट से हो सकते है और बड़े खुलासे

आर्यन के पास से बरामद चैट्स में से ज्यादातर 2018 से 2019 के बीच के हैं। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि चैट्स में गांजा को लेकर बात हुई है। दोनों के फोन को सीज कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। आने वाले समय में अनन्या के चैट से कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं। एक अन्य चैट में वो आर्यन से कहती हैं कि उन्होंने गांजा पहले ट्राई किया है, वो फिर से ट्राई करना चाहती हैं।

गुरुवार को भी हुई अनन्या से पूछताछ

इससे पहले गुरुवार को उनसे सवा दो घंटे की पूछताछ की गई थी। अनन्या गुरुवार को तय समय से दो घंटे की देरी से शाम 4 बजे NCB ऑफिस पहुंचीं थी और करीब 6 बजकर 15 मिनट पर अपने पिता चंकी पांडे और वकील के साथ NCB ऑफिस से बाहर निकली थीं।​​​​

क्रूज ड्रग्स केस में NCB ने एक और ड्रग पैडलर को देर रात 3 बजे पकड़ा है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी अभी दिखाई नहीं गई है। कहा जा रहा है कि आर्यन के पास से रिकवर ड्रग चैट में भी इसका नाम है। इसलिए संभवतः अनन्या के सामने उसे बैठाकर पूछताछ की जा सकती है।

See also  Pandey Family in Bollywood : बॉलीवुड में पांडे परिवार का दबदबा, चंकी ने की शुरुआत…

NCB अनन्या से पूछे गए यह 10 सवाल

  • आपका नाम, उम्र, पता, व्यवसाय क्या है और क्या आप आर्यन को जानती हैं?
  • अगर हां, तो आप आर्यन को कब से और कैसे जानती हैं और आपकी आर्यन से आखिरी बार बातचीत कब हुई और क्या हुई?
  • क्या आपने आर्यन को कभी ड्रग्स लेते और खरीदते हुए देखा है?
  • क्या आपने इसके अलावा बॉलीवुड पार्टीज में किसी और को ड्रग्स लेते देखा है?
  • क्या आपको इस बात की जानकारी है कि चरस, गांजा ये सभी बैन ड्रग्स हैं?
  • आर्यन खान ड्रग्स लेते हैं या वो कभी ड्रग्स ले चुके हैं, क्या ये आपको पता है?
  • आपके और आर्यन के बीच कभी ड्रग्स को लेकर कोई बातचीत हुई?
  • क्या आपने खुद कभी ड्रग का सेवन किया या खरीदा है?
  • क्या आप ऐसे किसी शख्स को जानती हैं जो ड्रग्स मुहैया करवाता है?
  • आर्यन से हुई वॉट्सऐप चैट पर आपको क्या कहना है?
See also  Malegaon blast case: प्रज्ञा ठाकुर का दावा-पीएम मोदी का नाम लेने के लिए डाला गया था दबाव

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर