Happy Birthday Prabhas : ठुकरा चुके हैं 6 हजार लड़कियों के शादी का प्रपोजल, अक्सर सामने आती हैं इस एक्ट्रेस के साथ अफेयर की खबरें

बॉलीवुड डेस्क। साउथ सुपरस्टार प्रभास का आज 42 वां जन्मदिन है। प्रभास का जन्म 23 अक्टूबर 1979 को चेन्नई में हुआ था। मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में अभिनय करने वाले एक्टर ने हिंदी सिनेमा में भी अपना पैर जमाएं हैं। प्रभास का पूरा नाम उप्पलपति वेंकट सूर्यनारायण प्रभास राजू है।

बाहुबली से बॉलीवुड में कदम रखने वाले इस एक्टर ने हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है। प्रभास ने एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरपूर फिल्म की है। प्रभास के निजी जिंदगी की बात करें तो वह अभी भी कुंवारे हैं और मीडिया में प्रभास और अनुष्का शेट्टी के अफेयर की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं।

खबर तो ये भी है कि वह फिल्म ”साहो” में अनुष्का के साथ काम करना चाहते थे लेकिन कुछ कारणवश श्रद्धा कपूर को इस फिल्म में रोल दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, जब अनुष्का की शादी हो रही थी तब प्रभाष ने ‘बाहुबली’ फिल्म पर फोकस करने के लिए एक्ट्रेस की शादी भी रूकवा दी थी।

See also  Transfer Breaking : राज्य सरकार ने 3 DSP को किया इधर से उधर, देखें आदेश

साल 2002 में तेलुगु फिल्म ‘ईश्वर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले प्रभास ने योगी, वर्षम, रेबेल, बाहुबली : द बिगनिंग और बाहुबली द कंक्लूजन जैसी कई बड़ी हिट फिल्मों में काम किया।

प्रभास की फिल्म बाहुबली के दौरान उनको करीब 6 हजार लड़कियों ने शादी के प्रपोजल भेजे थे। लेकिन उन्होंने सभी के प्रपोजल को ठुकरा दिया था। फिल्म बाहुबली को बनाने में पुरे 5 साल लग गए थे।

बता दें कि एक्टर प्रभास बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘एक्शन जैक्शन’ की फिल्म में भी सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक छोटा सा कोमियो डांस करते हुए नजर आ चुके हैं। हालाँकि उस समय प्रभास को कोई नहीं जानता था लेकिन अब इन दिनों उनकी डिमांड हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हर जगह हो रही है।

एक्टर प्रभास और पूजा हेगड़े के साथ नई फिल्म ‘राधे श्याम’ को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। जिसमें दोनों लीड रोल में नजर आने वाले हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। जिसे लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।

See also  Project K : इंटरनेशनल इवेंट में दिखाई जाएगी 'प्रोजेक्ट के' की पहली झलक, अमिताभ बच्चन ने जताई खुशी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर