रेलिंग तोड़ते हुए महानदी में गिरा सरकारी वाहन, आईटीआई के दो प्रशिक्षण अधिकारियों की हुई मौत
रेलिंग तोड़ते हुए महानदी में गिरा सरकारी वाहन, आईटीआई के दो प्रशिक्षण अधिकारियों की हुई मौत

धमतरी। यहां के मगरलोड क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मगरलोड से कुरूद की ओर जा रहा एक सरकारी वाहन बेकाबू होकर महानदी में गिर गया। इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची मगरलोड पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर दोनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।


बताया जा रहा है कि कुरूद आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी रतन बसाक 50 वर्ष और अभिषेक ठाकुर 34 वर्ष मगरलोड़ आये हुये थे। शाम के वक्त दोनों सरकारी पिकअप वाहन से लौट रहे थे। इस दौरान शाम 6 बजे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में दोनों प्रशिक्षण अधिकारियों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिसे रेस्क्यू के बाद अस्पताल भेजा गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Raipur : मंत्रालय के कर्मचारियों के लिए बस पास सुविधा होगी बंद, कर्मचारियों ने जताई नाराजगी, आंदोलन की दी चेतावनी