जकात फाउंडेशन

रायपुर | छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन ने राजधानी में आयोजित एक समारोह में 660 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को 38 लाख रुपए छात्रवृत्ति दी। शहीद स्मारक भवन में फाउंडेशन के सालाना जलसा में छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का चेक दिया गया। इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन महेंद्र छाबड़ा ने जकात फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल अन्य समाजों को भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जकात फाउंडेशन के साथ मिल कर अल्पसंख्यक आयोग सीखो-कमाओ योजना चलाएगा।

इस मौके पर मेयर एजाज ढेबर ने कहा कि जकात फाउंडेशन को अधिक से अधिक मेधावी बच्चों का नामांकन आत्मानंद स्कूलों में कराना चाहिए। कार्यक्रम को हज कमेटी के चेयरमैन असलम खान, मदरसा बोर्ड के चेयरमैन अल्ताफ अहमद और उर्दू अकादमी के चेयरमैन इदरीस गांधी ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता और ट्रैफिक नियमों का पालन करने सहित नशे का विरोध करने की शपथ ली। जकात फाउंडेशन के संस्थापक सैयद अकील अहमद ने कहा कि छात्रों का सिविल सर्विस की ओर रुझान बढ़ाने के लिए अभी ‘इंस्पायर यूपीएससी’ की मुहिम शुरू की गई है। इस दौरान जकात फाउंडेशन के असलम खान, मदरसा बोर्ड के चेयरमैन अल्ताफ अहमद संस्थापक इरफान बुखारी, अकरम सिद्दिकी और मोहम्मद ताहिर भी मौजूद थे।

See also  तीन करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स के वैक्सीन का खर्च देगी केंद्र सरकार- नरेंद्र मोदी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर