साथियों ने जीना मुहाल कर दिया था मेरा, इसलिए चलायी गोली, आरोपी जवान ने कबूली यह बात
साथियों ने जीना मुहाल कर दिया था मेरा, इसलिए चलायी गोली, आरोपी जवान ने कबूली यह बात

रायपुर। सीआरपीएफ कैम्प में अपने चार साथियों को गोलियों से भूनने वाले जवान ने स्वीकार किया है कि उसने अपने साथियों पर गोलियां चलाई हैं। जवान ने अफसरों को बताया कि साथी जवानों ने उसका जीना मुश्किल कर दिया था। वह कमेंट्स के कारण बहुत परेशान था। उसकी पत्नी को कच्ची कली कहकर तमाम मजाक उड़ाते थे। ऐसा पिछले कई दिनों से जारी था।

जवान का वीडियो हो रहा है वायरल

आरोपी जवान रितेश रंजन के कबूलनामे का वीडियो भी वायरल हो रहा है। उसने अफसरों को बताया कि पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और लगातार प्रताड़ित करने के चलते उसने यह हिंसात्मक कदम उठाया है।

हत्या का रच रहे थे षड्यंत्र..!

रितेश रंजन ने यह भी कहा है कि घटना की रात एक जवान ने यह भी कहा था कि सुबह 5 बजे बैरक के बाहर उसका गेम खत्म कर दिया जाएगा। ऐसा वह किसी से फोन पर कह रहा था।
इस तरह का हिंसात्मक कदम उठाने की बजाय अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना क्यों नहीं दी? इस सवाल पर जवान रितेश रंजन ने कहा कि उसने थोड़ी बहुत जानकारी दी थी, लेकिन उसने यह भी कहा है कि वह किस कदर प्रताड़ित था, फेसबुक जांच करके इसका पता लगाया जा सकता है।

See also  Big News : प्रदेश में अब तक गांजा तस्करी का सबसे बड़ा मामला, इतनी कीमत का गांजा हुआ बरामद....

देखिये वीडियो :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर