रायपुर । राजधानी में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वे बेखौफ होकर दिनदहाड़े पुलिस के नाक के नीचे लूट की घटना को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला शहर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां 2 बदमाशों ने चाकू की नोंक पर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना पंडरी सिटी सेंटर मॉल के सामने हुई है। फ़िलहाल साइबर सेल की टीम जांच में जुट गई है , वही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके।

See also  शहर भाजपा ने डेंगू-पट्टा-संपत्ति कर को लेकर दिया धरना, पूर्व मंत्री मूणत ने की अगुवाई