अपराध पर लगाम कसने बनाए गए अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र, 24 घंटे मिलेगी आमजन को सुविधा
अपराध पर लगाम कसने बनाए गए अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र, 24 घंटे मिलेगी आमजन को सुविधा

कोरबा। शहर के हर चौक चौराहों पर 24 घण्टे पुलिस की मौजूदगी दिखाई देगी, राज्य मे सबसे पहले जन दर्शन कार्यक्रम की शुरूआत कोरबा पुलिस द्वारा की गई है। विगत दिनों मुख्यमंत्री बघेल द्वारा एसपी आईजी कान्फ्रेंस में आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु जन दर्शन लगाने, शहरो में पुलिस की धमक बढाने हेतु विजिबल पुलिसिंग की शुरूवात करने सहित अन्य मुद्दो पर निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अब अभिनव पहल करते हुए विजिबल पुलिसिंग क्षेत्र में शहर के मुख्य चौक चैराहों पर अस्थाई पुलिस सहायता केन्द्र बनाया गया।

निर्देश में कही गई यह बात

कोरबा एसपी भोजराम पटेल ने विजिबल पुलिसिंग हेतु प्रमुख चौराहों पर 24 घण्टे पुलिस की मौजूदगी के निर्देश जारी किए हैं। राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को औचक निरीक्षण के इस निर्देश में कहा गया है की शहर के हर चौक चौराहों पर 24*7 पुलिस कर्मचारी की मौजूदगी दिखाई देगी, साथ ही जनता की सहायता हेतु अस्थाई पुलिस सहायता केंद्र बनाए गए है।

See also  Yes Bank को-फाउंडर राणा कपूर को दिल्ली में दिल लगाना पड़ा महंगा, 2500 करोड़ का लोन किया पास, ED ने 1300 पन्नों की कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

विभाग से सम्बंधित सभी सुविधा एवं सहयोग

इन सहायता केंद्रों का राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण बीच बीच में सुपरविजन करेंगे साथ ही खाली समय में इन सहायता केंद्र मे उपस्थित रहेंगे। नागरिकों की सहायता हेतु केन्द्र मे वरिष्ठ अधिकारीयों का नाम, पता, मोबाईल नंबर उपलब्ध रहेगा। जिससे की आमजनता को पुलिस विभाग से सम्बंधित सभी सुविधा एवं सहयोग उपलब्ध कराया जायेगा।

इन स्थानों पर बनाया गया सहायता केंद्र

कोसाबाड़ी चौक, सुभाष चौक, बुधवारी बाजार, सोनालिया चौक, पुराना बसस्टैंड, ओवर ब्रिज के नीचे एवं बस स्टैंड के पास बालको नगर।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर