रायपुर। निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगरीय निकाय के चुनाव के मद्देनजर सामान्य एवं व्यय प्रेक्षकों के कार्यों  की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पारदर्शी निष्पक्ष एवं निर्भीक निर्वाचन में राज्य निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि के रूप में आप सब की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए हर छोटी बड़ी बात पर निगाह रखें।

कोविड नियमों के उल्लंघन पर जारी करें नोटिस

निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि छोटी से छोटी शिकायत पर ध्यान देना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान कोविड 19 नियमों का उल्लंघन कर प्रचार करने वाले उम्मीदवारों को नोटिस जारी करें। साथ ही उन्होंने पार्षद पद के उम्मीदवारों  व आम जनता से अपील की है कि कोविड संकट टला नहीं है इसलिए सावधानी बरतें। चुनाव प्रचार में बहुत भीड़ इकट्ठी न करें और
मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें।

विज्ञापन का पूर्व प्रमाणन जरुरी

चुनाव के दौरान पेड न्यूज पर नज़र रखने तथा राजनीतिक विज्ञापन का पूर्व  प्रमाणन अनिवार्य रूप से कराया जाये। उन्होंने व्यय प्रेक्षकों को निर्देश दिए कि समय समय पर मीडिया  सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी के कार्यों की भी समीक्षा करते रहें। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी जिले जहां चुनाव हैं वहां जिला स्तर पर मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है जिसकी ज़िम्मेदारी पेड न्यूज़ पर नज़र रखना है।

See also  The Issue Of Injustice To The Farmers Raised In The House - बीजेपी विधायक कौशिक ने लगाया आरोप

सोशल मीडिया और केबल टीवी के लिए दिशानिर्देश

आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया या केबल टी वी पर कोई भी राजनीतिक विज्ञापन एमसीएमसी कमेटी के पूर्व प्रमाणन के बगैर जारी नहीं होगा। यदि कोई भी राजनीतिक  विज्ञापन बिना प्री सर्टीफिकेशन के जारी हुआ है तो संबंधित उम्मीदवार को रिटर्निंग ऑफिसर के माध्यम से तत्काल नोटिस जारी करवाएं।

हर मतदान केंद्र पर मौजूद रहेगा स्वास्थ अमला

निर्वाचन आयुक्त ने कहा है कि कोविड-19 की गंभीरता को देखते हुए 20 दिसंबर को मतदान दिवस के दिन सभी मतदान केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहेगा। उन्होंने सभी नगरीय निकाय जहां चुनाव सम्पन्न होने हैं, वहां के नागरिकों से  अपील की है कि मतदान के पहले सर्दी खांसी बुखार कमजोरी या कोई भी लक्षण होने पर अपनी जांच जरूर करवाएं। उन्होंने सामान्य प्रेक्षकों को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्र का सतत भ्रमण करते रहें।
समीक्षा बैठक में सचिव रिमिजुइस एक्का, बेमेतरा के सामान्य प्रेक्षक \ पी दयानंद, भिलाई चरोदा के सामान्य प्रेक्षक अवनीश शरण ,राजनांदगांव के सत्यनारायण राठौर ,आयोग के उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल, डॉ संतोष कुमार देवांगन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

See also  Amul Milk Price Hike: अमूल दूध अब प्रति लीटर 3 रुपए महंगा , नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर