बोरों में अनाज की जगह भरे मिल रहे नोट, 15 अलमारी काटने के साथ ही 20 ताले तोड़े 280 करोड़ कैश व भारी मात्रा सोना बरामद
बोरों में अनाज की जगह भरे मिल रहे नोट, 15 अलमारी काटने के साथ ही 20 ताले तोड़े 280 करोड़ कैश व भारी मात्रा सोना बरामद

टीआरपी डेस्क। कन्नौज में इत्र एवं कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के घर पर जीएसटी इंटेलीजेंस की टीम के हाथ जैसे कुबरे का खजाना लग गया हो। शुक्रवार देररात डीजीजीआई की छापेमारी अब तक जारी रही। घर में बोरों में अनाज की जगह नोट भरे मिल रहे हैं, यहां टीम अबतक 103 करोड़ रुपये बरामद कर चुकी है। इससे पहले घर में 177 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई थी।

कारोबारी के घर व फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलीजेंस व आयकर के अधिकारियों समेत 36 लोग अंदर हैं। यहां नौ ड्रम संदल आयल भी मिला है और गत्ते में 2000 के नोट बरामद हुए हैं। कारोबारी के घर में नोट गिनने की मशीन भी मिली है। टीम को कानपुर और कन्नैज से कुल 280 करोड़ रुपये और भारी मात्रा सोना मिला है। हालांकि अभी तक जांच टीम की ओर से अधिकृत बयान नहीं दिया गया है।

दो पंचों सपा नेता नेम सिंह यादव घर में हुए थे दाखिल

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर में आनंदपुरी आवास से जीएसटी इंटेलीजेंस की टीम 177 करोड़ रुपये बरामद कर चुकी है और कन्नौज के छिपट्टी मोहल्ला में पैतृक आवास में छापेमारी जारी है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे महानिदेशालय जीएसटी इंटेलीजेंस (डीजीजीआइ) अहमदाबाद की टीम आवास के अंदर कारोबारी के दोनों बेटों प्रत्यूष और प्रियांश, दो पंचों सपा नेता नेम सिंह यादव और अमित दुबे उर्फ अल्टर के साथ घर में दाखिल हुई थी। तब से टीम के सदस्य घर के अंदर ही हैं।

See also  सफाई में लापरवाही, सुपरवाइजर निलंबित, ठेकेदार पर 10,000 रु का जुर्माना

संदल आयल और भारी मात्रा में सोना जब्त

टीम अभी तक करीब 15 अलमारी काट चुकी है, जबकि 20 ताले तोड़े हैं। गैस कटर से तिजोरी का लाकर तोड़ा गया। घर में मिली नकदी और जेवरात को लेकर अभी तक कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। पैतृक आवास से अबतक 103 करोड़ रुपये की बरामदगी की जानकारी मिल रही है। वहीं संदल आयल और भारी मात्रा में सोना मिलने की भी बात कही जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर