चोरों की दबंगई, ATM तोड़ने किया विस्फोट, ले उड़ें 16 लाख रुपये, इस तरह घटना को दिया अंजाम
चोरों की दबंगई, ATM तोड़ने किया विस्फोट, ले उड़ें 16 लाख रुपये, इस तरह घटना को दिया अंजाम

टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे शहर में रविवार तड़के चोरों ने विस्फोटकों का उपयोग कर एक बैंक के एटीएम को तोड़ दिया और लगभग 17 लाख रुपये लेकर भाग गए, पुलिस ने यह जानकारी दी।

पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस के डीसीपी मंचक इप्पर ने कहा, ”पुणे शहर के समीप स्थित आलंदी शहर के निकट कुछ लोगों ने जिलेटिन की छड़ों की सहायता से एक निजी बैंक के एटीएम में विस्फोट किया और लगभग 16 लाख रुपये नकदी चुरा ली।

उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही बम खोजी एवं निष्क्रिय दस्ते (BDDS) सहित एक तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CG CRIME NEWS : सड़क किनारे युवती की अधजली लाश देख सहमे लोग, दरिंदगी के बाद हत्या की आशंका