लगातार 7 बार राज्यसभा सांसद रहे महेंद्र प्रसाद का निधन, पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

टीआरपी डेस्क। बिहार में सत्ताधारी जेडीयू के राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र (JDU MP Mahendra Prasad Death) का निधन हो गया है। वो 81 वर्ष के थे और लंबे समय बीमार चल रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली। किंग महेंद्र देश की मशहूर दवा कंपनी एरिस्टो फॉर्मास्यूटिकल के मालिक थे। वे जहानाबाद जिले के गोविंदपुर गांव के रहने वाले थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक जताया है।

लगातार 7 रहे बार राज्यसभा सांसद

किंग महेंद्र 1980 में लोकसभा सांसद बने। 1985 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए। किंग महेंद्र पहले कांग्रेस में थे, फिर आरजेडी के टिकट से राज्यसभा पहुंचे। बाद में उन्होंने नीतीश कुमार की जेडीयू का दामन थामा और 3 बार राज्यसभा पहुंचे। अभी भी उनका राज्यसभा सांसद के तौर पर 2 साल का कार्यकाल बचा हुआ था। वो लगातार 7 बार राज्यसभा सांसद रहे।

See also  छत्तीसगढ़ की 11 पार्टियों का पंजीयन रद्द, देश भर में ऐसे ही 334 दलों को चुनाव आयोग ने हटाया मान्यता सूची से

4 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक

किंग महेंद्र करीब 4 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक थे। देश की मशहूर दवा कंपनी एरिस्टो फॉर्मास्यूटिकल के मालिक थे। किंग महेंद्र लंबे समय से बीमार होने की वजह से उनका इलाज चल रहा था। 1940 में जन्‍मे किंग महेंद्र काफी समय से जेडीयू से जुड़े हुए थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, ‘राज्यसभा सांसद डॉ. महेंद्र प्रसाद जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कई वर्षों तक संसद में सेवा की। उन्होंने हमेशा बिहार और उनके लोगों के कल्याण के लिए बात की। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।’

सीएम नीतीश कुमार ने जताई शोक संवेदना

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि महेंद्र प्रसाद कुशल राजनेता और प्रसिद्ध उद्योगपति थे। वे सरल स्वभाव के और काफी मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

See also  व्हाट्सएप का नया फीचर: अब बिना नंबर दिए कर सकेंगे चैट, सरकार की चेतावनी के बाद कंपनी ने दी सफाई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर