Happy New Year: 2021 को इस तरह विदाई देते हुए, 2022 के सौगात में Google ने बनाया खास Doodle, एक क्लिक में आप भी दोस्‍तों को करें न्‍यू ईयर विश
Happy New Year: 2021 को इस तरह विदाई देते हुए, 2022 के सौगात में Google ने बनाया खास Doodle, एक क्लिक में आप भी दोस्‍तों को करें न्‍यू ईयर विश

टीआरपी डेस्क। सर्च इंजन गूगल ने नए साल के पहले दिन यानि एक जनवरी 2022 को खास डूडल बनाकर सभी को नव वर्ष की बधाइयां दी हैं। एक दिन पहले यानी 31 दिसंबर के डूडल में दिख रही कैंडी ठीक रात 12 बजे पॉप हो गई जिसमें से 2022 की बधाइयां निकलीं। ये पूरी दुनिया में नए साल का आगाज़ है। डूडल को जैकलाइट्स और ग्रैफिट्टी के साथ सजाया गया है।

गूगल डूडल के साथ अपने दोस्‍तों और परिवार को नए साल की बधाइयां शेयर करना बहुत आसान है। आपको बस डूडल पर क्लिक करना है और सर्च रिजल्‍ट में ढेर सारे शेयरेबल gif खुल जाएंगे। अपने पसंद के gif के शेयर बटन पर क्लिक करें और जिसे चाहे शेयर कर दें।

मॉर्डन ग्रिगोरियन कैलेंडर और जूलियन कैलेंडर में आज के दिन नए साल की शुरुआत होती है। ग्रिगोरियन कैलेंडर के प्रचलन में आने से पहले कई और कैलेंडर फॉलो किए जाते थे। नये साल का पहला दिन नई शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन लोग वो काम करने का रिजोल्‍यूशन लेते हैं जो पिछले साल नहीं कर सके।

See also  नए साल के जश्न में बारिश डाल सकती है खलल, गरज चमक के साथ ओले गिरने की संभावना

इस साल का पहला दिन भी दुनियाभर में कोरोना के खतरे के बीच मना। 2019 से कोरोना महामारी ने दुनिया को सता रखा है जिससे जंग अभी भी जारी है। अब कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) की वजह से संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। महामारी के खतरे के चलते देशभर में नए साल के जश्‍न पर कड़ी पाबंदियां लगीं। पूरी दुनिया इस उम्‍मीद में है कि इस साल कोरोना पर पूरी तरह जीत हासिल की जा सके।

इस तरह Google ने दी विदाई

शुक्रवार को 2021 का आखिरी दिन है। इस Doodle को रात 12 बजे से लाइव कर दिया गया है। इसें कैंडीज, जैकलाइट्स आदि दिखाई गई हैं। Google ने अपने नए Doodle में ‘2021’ कैप्शन वाली एक कैंडी दिखाई है। नए साल 2022 का स्वागत करने के लिए 31 दिसंबर को रात 12 बजते ही यह पॉप करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है।

Doodle पर क्लिक करने पर क्या मिलेगा

जब आप इस Doodle पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक पेज ओपन हो जाएगा। इसमें न्यू ईयर Doodle से संबंधित सभी जानकारी मौजूद होंगी। साथ ही कलरफुल पेपर के टुकड़े (कंफेटी भी कहा जाता है) ऊपर से नीचे गिरते दिखाई देंगे। साथ ही राइट साइड में दिए गए बॉक्स में एक कोन का एनिमेशन बनाया गया है। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे तो यह पटाखे की तरह फूट जाएगा और एक आवाज भी आएगी। इसमें से कलरफुल पेपर के टुकड़े (कंफेटी भी कहा जाता है) निकलते दिखाई देंगे।

See also  TRP Breaking- झीरम घाटी कांड में सुपारी किलिंग की शंका, हाईकोर्ट में स्वतंत्र गवाह ने कहा आबकारी मंत्री कवासी लखमा की भूमिका की हो जांच

अपने जीवन का लक्ष्य करें सुनिश्चित

Doodle में Google के G ने पार्टी की टोपी पहनी हुई है। यह 2021 को अलविदा कहने के लिए बिल्कुल तैयार है। Google डूडल पेज पर लिखा है कि यह 2021 के लिए एक रैप है-नए साल की शुभकामनाएं! ग्रेगोरियन कैलेंडर में, 31 दिसंबर को दुनिया भर में नए साल की पूर्व संध्या के रूप में मनाया जाता है। दुनिया भर में अरबों लोग शाम को पार्टियों, समारोहों और आतिशबाजी करते हैं। साथ ही रात के 12 बजने का इंतजार करते हैं। कई लोग न्यू ईयर रेजोल्यूशन भी लेते हैं। वहीं, कई लोग अपने जीवन का लक्ष्य सुनिश्चित करते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर