कोरोना का खौफः इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय 5 जनवरी तक हुआ बंद, ऑनलाइन क्लास के जरिए होगी पढ़ाई

टीआरपी डेस्क। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है। खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को 5 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। बता दें कि हाल ही में विवि कर्मी कोरोना वायरस के चपेट में आने की जानकारी मिली है। जिसके बाद ही संक्रमण की रोकथाम नियंत्रण करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

कुलसचिव प्रो. आईडी तिवारी ने आदेश जारी कर विश्वविद्यालय को बंद करने की जानकारी दी है। इसी कड़ी में संगीत संकाय अंतर्गत संचालित व्यायामशाला और म्यूजिक स्टूडियो के संचालन को भी तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है।

5 जनवरी तक जारी रहेंगी ऑनलाइन क्लास

विश्वविद्यालयीन सदस्य के कोरोना संक्रमित होने के कारण कोविड-19 के रोकथाम के लिए क्लास संचालन में भी फेरबदल किया गया है। बताया जा रहा है कि संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिये विश्वविद्यालय की समस्त कक्षाओं को 1 से 5 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा।

See also  CG News : ED रायपुर जोनल ऑफिस के नए संयुक्त निदेशक बने मोहम्मद नयनार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर