भारत में कोविड के मामलों में 10.7 फीसदी का उछाल, पिछले 24 घंटे में आए 37,379 नए कोरोना संक्रमित

टीआरपी डेस्क। भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हो रहा है। सोमवार को एक दिन में Covid-19 केसों में 10.7 फीसदी का उछाल देखा गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 37,379 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं।

इसी के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 34,960,261 पहुंच गई है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 171,830 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 11,007 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं, अब तक कुल 34,306,414 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

बता दें कि कोरोना से पिछले 24 घंटे में 124 लोगों की मौत हुई है। अब तक कोरोना की वजह से 482,017 लोगों की मौत हो चुकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  23 अप्रैल की रात रायपुर के राजभवन में रुकेंगे पीएम मोदी