Video : 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों ने किया गैंगरेप, उसे गंजा कर, पहनाई चप्पल की माला, मुँह काला कर पूरे इलाक़े में घुमाया
Video : 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों ने किया गैंगरेप, उसे गंजा कर, पहनाई चप्पल की माला, मुँह काला कर पूरे इलाक़े में घुमाया

नेशनल डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से एक लड़की के साथ बड़ी शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है। दिल्ली के कस्तूरबा नगर में कथित तौर पर गैंगरेप का शिकार हुई एक लड़की के साथ महिलाओं और भीड़ ने बदसलूकी की। इस मामले का वीडियो दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा कर कहा कि, ”मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूँ। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।”

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में एक 20 वर्षीय लड़की का कथित रूप से अपहरण किया गया और फिर उसके साथ भीड़ में बद्तमीजी की गई। लड़की का यह आरोप है कि, उस लड़की के साथ कथित रूप से गैंगरेप किया गया है। इसके बाद उसका अपहरण करने के बाद उसके बाल काटे गए। इसके बाद महिला के साथ बदसलूकी की गई और उसके चेहरे पर कालिख पोती गई। इतना ही नहीं इसके बाद महिला को चप्पलों की माला भी पहनाई गई और उसे गलियों में घुमाया गया। जब महिला की छोटी बहन ने पुलिस को कॉल किया तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने महिला को बचाया। फिलहाल महिला की काउंसलिंग की जा रही है।

See also  दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल अपने पति नवीन जयहिंद से हुईं अलग, तलाक के बाद कहा-कई बार अच्छे लोग भी साथ नहीं रह सकते

दिल्ली पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर गैंगरेप और दूसरी धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है और महिला के साथ बदसलूकी के आरोप में चार महिलाओं को ही गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

स्वाति मालीवाल ने उठाई आवाज़

महिला से बदसलूकी के मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भड़क गई और उन्होंने पीड़िता से मुलाकात करके उससे बातचीत की। इसके साथ ही स्वाति ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मालीवाल ने एक ट्वीट कर कहा कि ‘कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाक़े में मुंह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।’

See also  सड़क पर टहलते हुए मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा, फोन छीनकर भागते हुए बाइकर्स CCTV कैमरे में हुए कैद, देखें VIDEO

महिला के पीछे पड़ा था एक युवक

बता दें कि, दिल्ली पुलिस के मुताबिक महिला के साथ ये व्यवहार पुरानी रंजिश की वजह से किया गया। पीड़ित महिला शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। पीड़िता की बहन ने बताया कि महिला के पीछे पड़ोस में रहने वाला एक लड़का पड़ा था। बाद में उस लड़के ने 12 नवंबर को खुदकुशी कर ली थी, जिसकी वजह से लड़के के परिवार वालों को लगता था कि वजह यही महिला है। लड़के के खुदकुशी के बाद महिला किराए पर रह रही थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की इन सभी एंगल से जांच कर रही है। लड़के के चाचा का आरोप है बुधवार को करीब 12 बजे उन्हें चाकू लगाया गया और उनकी भतीजी के पास ले गए और लड़की को कड़कड़डूमा से लड़की को अपहरण करके ले आये थे।

See also  Breaking : शौविक चक्रवर्ती NCB की हिरासत में , पूछताछ के ल‍िए साथ ले गए अफसर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर