इस राज्य में अत्यधिक ठंड के कारण सभी स्कूल हुए बंद

रायपुर। (Chhattisgarh Weather Updates) उत्तर से आने वाली ठंडी व शुष्क हवाओं के प्रभाव से गुरुवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में ठंडी हवाएं चली। कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा भी छाया रहा। कोहरे का असर विशेष रूप से आउटर क्षेत्रों में ज्यादा देखने को मिला और इसकी वजह से आउटर में ठंड भी ज्यादा रही।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार 28 जनवरी को भी प्रदेश में शीतलहर की स्थिति रहेगी। अभी न्यूनतम तापमान में गिरावट रहेगी और अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी कुछ दिन मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा और उसके बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी।

जनवरी में अधिकतम तापमान ज्यादा गिरा

इस साल की शुरुआत से ही प्रदेश में बादल छाने व बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट रही। राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश भर के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट का रुख ही रहा।

See also  बड़ी खबर: हांगकांग से वापस लाए गए नीरव मोदी के 1350 करोड़ के हीरे-जवाहरात,वजन 2340 किलो

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश भर में उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाओं के आने के कारण ठंडी में बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार है। हालांकि अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।