TRP डेस्क : पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की ओर से सीएम कैंडिडेट के नाम की घोषणा आज शाम तक हो सकती है। पंजाब कांग्रेस के एक ट्वीट में इस बात की ओर इशारा किया गया है। ट्वीट में आज शाम 7 बजे का इंतजार करने की बात कही गई है। ट्वीट में लिखा है “Stay tuned … 7 pm today !!” साथ ही ट्वीट में एक विडियो में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी और पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू नजर आ रहे हैं। इस ट्वीट के बाद ऐसा माना जा रहा है कि शाम 7 बजे पंजाब के सीएम फेस के नाम का ऐलान किया जाएगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जालंधर रैली में कहा था कि कांग्रेस पार्टी सीएम के चेहरे के साथ चुनाव लड़ेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श करने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी।

See also  रमन के क्षेत्र में गरजे खड़गे कहा: मेरी सरकार आएगी फिर से... मैं उत्सव मनाउंगा- Live

चन्नी का पलड़ा है भारी !

कांग्रेस ने चन्नी को दो सीटों से चुनावी मैदान में उतारा है। चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब दोनों सीटों से अपनी दावेदारी पेश करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम चन्नी के 100 दिन के काम के आधार पर उनका चयन किया जा सकता है। चन्नी को दो सीटों से दावेदार घोषित करने का फैसला कहीं न कहीं इस बात की ओर इशारा करता है है कि राज्य में कांग्रेस की ओर से चन्नी ही सीएम का चेहरा हो सकते हैं। इसके साथ ही वह एक शिक्षित व्यक्ति हैं और उनके पास कई एकेडमिक डिग्रियां हैं। अपने काम और आचरण सहारे कुछ ही समय में उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच खुद को लोकप्रिय बना लिया है। बता दें 2011 की जनगणना के अनुसार पंजाब में दलित आबादी सबसे ज्यादा है और चन्नी भी दलित समुदाय से आते हैं। इस वजह से सीएम पद पर उनकी दावेदारी और मजबूत हो जाती है।

See also  59 साल बाद बन रहा विशेष योग, इस तरह करें मकर संक्रांति की पूजा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर