खालिस्तानी आतंकवादी समूह SFJ ने वकीलों के बाद अब CJI को दी धमकी

टीआरपी डेस्क। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) के वकीलों को एक बार फिर आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का फोन कॉल आया। इसमें सीजेआई एनवी रमना (CJI NV Ramana) के लिए धमकी दी गई।

कॉल में, SFJ के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू की आवाज में चेतावनी दी गई है कि शुक्रवार चार फरवरी को दिल्ली रेलवे स्टेशन (Delhi railway station) को ब्लॉक कर दिया जाएगा। इससे पहले पन्नू ने सुप्रीम कोर्ट के ऊपर खालिस्तानी झंडा फहराने की धमकी दी थी।

एक न्यूज चैनल के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि हमारे कुछ साथियों को सुबह यह कॉल आया। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि ये लोग बार – बार सिर्फ ऊल-जुलूत बातें कहकर हमें प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनकी इस बातों पर कोई गंभीर फैसला लेने की जरूरत है।

पांच जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बठिंडा से फिरोजपुर के शहीद स्मारक जा रहे थे। मौसम खराब होने की वजह से वे सड़क मार्ग से जा रहे थे, लेकिन शहीद स्मारक से करीब 30 किमी पहले कुछ प्रदर्शनकारियों ने पीएम का रास्ता रोक लिया था। करीब 20 मिनट रुके रहने के बाद पीएम को वापस लौटना पड़ा था। तब से लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के पास 6 कॉल्स आ चुके हैं।

See also  LPG Cylinder Rules: 1 जून से बदल रहे हैं गैस सिलेंडर के नियम, अनदेखी की तो कट जाएगा कनेक्शन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर