File Photo

जगदलपुर : प्रदेश के जगदलपुर से पूर्व मंत्री केदार कश्यप सहित भाजपा के कई नेताओं के गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है। दरअसल ये भाजपा नेता जगदलपुर में आज नगर बंद कराने निकले थे जिसके दौरान इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा भाजपा के 50 से अधिक नेताओं को गिरफ्तार कर शहर से बाहर परपा थाना ले जाया गया है। वहीं केदार कश्यप के साथ कुछ अन्य नेताओं को नगरनार थाना ले जाया गया है। गिरफ्तार नेताओं में पूर्व मंत्री केदार कश्यप के साथ नेता प्रतिपक्ष नगर निगम संजय पाण्डेय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव के साथ संगठन के कई नेता और पार्षद आदि शामिल हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने नेताओं की गिरफ़्तारी का वीडियो जारी करते हुए एक ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने कहा है लिखा है कि “क्या छत्तीसगढ़ में “अघोषित आपातकाल” है? आवाज़ें दबाने, विरोध कुचलने ये जो पुलिसिया दमन भूपेश बघेल सरकार कर रही है, उसे पूरा प्रदेश देख रहा है। रायपुर से सरगुजा, बस्तर तक यह तानाशाही चल रही है लेकिन कांग्रेस सुन ले! न हम डरे हैं न डरेंगे, यह आवाज और बुलंद होगी।”

See also  शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले सावधान, मीटिंग में आईजी बोले- किसी को छोड़ना नहीं

बता दें भाजपा ने जगदलपुर के संजय नगर वार्ड की कांग्रेस पार्षद कोमल सेना पर रेलवे की सरकारी जमीन पर रह रहे परिवारों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन स्वीकृत कराने के एवज में रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की लेकिन पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नही किया गया जिसके विरोध में भाजपा ने आज नगर बंद का आह्वान किया है। गिरफ्तारी के बाद शहर में पुलिस बल तैनाती बढ़ा दी गई है। भाजपा समर्थक व्यापारियों ने नगर बंद का समर्थन किया है। नगर बंद के समर्थन में भाजपा समर्थक व्यापारियों ने अपनी दुकानें आज नहीं खोलीं हैं।

See also  कोविड कार्ड में दो-दो मुख्यमंत्री : स्वास्थ्य मंत्री का पदनाम भी मुख्यमंत्री छपवाने वाले BMO की जांजगीर कलेक्टर ने की छुट्टी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर