लता मंगेशकर की तस्वीर संसद भवन में लगाने की मांग, बीजेपी सांसद ने राज्यसभा में दिया नोटिस
लता मंगेशकर की तस्वीर संसद भवन में लगाने की मांग, बीजेपी सांसद ने राज्यसभा में दिया नोटिस

नई दिल्ली। भारत रत्न लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं है। इसी रविवार को बीमारी के चलते उनका देहांत हो गया था। वहीं, अब संसद में लता मंगेशकर की तस्वीर लगाने की मांग उठी है। भाजपा सांसद सीमा द्विवेदी ने बुधवार को संसद भवन में गायिका लता मंगेशकर की तस्वीर लगाने को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।

डाक टिकट होगा जारी

इससे पहले, मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी थी कि केंद्र सरकार ने भारत रत्न लता मंगेशकर की स्मृति में एक स्मारक डाक टिकट जारी करने का फैसला किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Liquor Scam Case : चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती! अब सुप्रीम कोर्ट ने ED से मांगा जवाब...