नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें इस टीम के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने पर होंगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज 16 फरवरी से खेली जानी हैं। लेकिन इस सीरीज से पहले ही कप्तान रोहित शर्मा को एक तगड़ा झटका लगा है। दरअसल रोहित के दो बड़े मैच विनर इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।

ये दो स्टार खिलाड़ी हुए बाहर

हाल ही में बीसीसीआई ने घोषणा की है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से उपकप्तान केएल राहुल और स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल बाहर हो चुके हैं। रोहित शर्मा के लिए ये बड़ा झटका है क्योंकि राहुल टीम के सबसे मजबूत बल्लेबाज हैं। और रवींद्र जडेजा की गैर मौजूदगी में अक्षर पटेल जैसा ऑलराउंडर टीम इंडिया के लिए बड़ा कारगर हो सकता था। लेकिन अब ये दोनों ही खिलाड़ी इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

See also  छत्तीसगढ़ की इस बेटी ने इंडिया ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, बढ़ाया प्रदेश का मान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर