बड़ी खबरः अमृतसर में रोड शो के दौरान AAP के CM कैंडिडेट भगवंत मान हुआ हमला, सिर में चोट आई

टीआरपी डेस्क। पंजाब में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सियासी माहौल पूरी तरह से गरम होता जा रहा है। पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के CM कैंडिडेट भगवंत मान के काफिले पर रोड शो के दौरान हमला किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार काफिले पर पथराव अमृतसर के अटारी एरिया में किया गया, जहां भगवंत मान अपनी पार्टी के स्थानीय प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो निकाल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भगवंत मान गाड़ी की सनरूफ खोलकर खड़े हुए थे और लोगों का अभिवादन कर रहे थे, इसी दौरान किसी ने उन्हें पथराव कर दिया। एक पत्थर मान के सिर में जाकर लगा, जिससे वह घायल हो गए।

इसी दौरान आज अटारी हलके में चुनाव प्रचार दौरान आम आदमी पार्टी के सी.एम. फेस भगवंत मान के ऊपर हमला होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि भगवंत मान द्वारा आज अटारी हलके में रोड शो निकाला जा रहा था, जिस दौरान उनके यह हमला हुआ है।

See also  OMG एक साल के बच्चे ने सांप को समझा खिलौना, चबा-चबा कर…

उनके मुंह पर कोई नुकीली चीज मारी गई है। भगवंत मान के चेहरे पर किसी चीज से प्रहार किया गया है, जिससे भगवंत मान घायल हो गए और कुछ देरी के लिए गाड़ी के अंदर बैठ गए। हमला होने के कुछ देर बाद भगवंत मान ने फिर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। बता दें कि भगवंत मान पर रोड शो के दौरान पहले फूलों की वर्षा की जा रही थी, लेकिन इसी दौरान किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा नुकीली चीज मार दी गई। 

जिक्रयोग्य है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से भगवंत मान सी.एम. चेहरा घोषित किया गया है। पंजाब में अकेले भगवंत मान ही एक ऐसा चेहरा हैं, जिनके बल पर आम आदमी पार्टी राज्य में चुनाव लड़ने जा रही है। वहीं भगवंत मान के ऊपर हुए हमले की लोगों द्वारा कडी निन्दा की गई है। लोगों का कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रचार करना हर उम्मीदवार का हक होता है और अपने चुनाव प्रचार के दौरान वह कहीं भी आ-जा सकता है। 

See also  पंजाब में 4 जिलों के 12 पुलिस अफसरों पर गाज:ड्यूटी में कोताही और रिश्वत के आरोपों में 2 SHO और 10 ASI सस्पेंड, महकमे में हड़कंप

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर