कोरोना
कोरोना

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर का संक्रमण अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। आज फिर से प्रदेश में नए संक्रमितों कि संख्या 1000 से कम रही। शुक्रवार को प्रदेश में 946 कोरोना के नए मामले सामने आए, जिनमें रायपुर में सबसे ज्यादा 133, दुर्ग में 79, राजनांदगाँव में 78, और बिलासपुर में 46 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। कोरोना से प्रदेश में 10 लोगों की जान भी चली गई।

छत्तीसगढ़ में इस महामारी से अब तक 13,988 लोगों की जान जा चुकी है। आज राज्य में एक्टिव केसेस की संख्या 8664 है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 83 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। जबकि 2086 लोगों ने घरों में आइसोलेसन पूरा किया। अब तक 11,22,488 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

देखिए जिलेवार आँकड़े-

Image

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CG Big Breaking: छत्तीसगढ़ में भी गैंगस्टर लारेंस विश्नोई का कारोबार, बिलासपुर के 2 युवक दिल्ली में गिरफ्तार