Bank Holidays:

टीआरपी डेस्क। Bank Holidays : आज अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे फौरन निपटा लें। क्योंकि कल से 11 दिन सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें दो दिन के लिए बैंक हड़ताल से बैंक में काम-काज नहीं होगा, जबकि बाकी दिनों में शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।

15 फरवरी से शुरू होगा अवकाश

बैंक ब्रांच कब बंद रहेंगी ये उन उन ग्राहकों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है जिन्हें व्यक्तिगत रूप से बैंक में जाकर काम कराना हो। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से जारी छुट्टियों की सूची पर नजर डालें तो 15 फरवरी से अवकाश शुरू होंगे।

इनमें गुरु रविदास जयंती, छत्रपति शिवाजी जयंती और मोहम्मद हजरत अली के जन्मदिन के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 23 और 24 फरवरी को कर्चमारियों की हड़ताल के कारण भी बैंक ब्रांच में काम नहीं हो सकेगा। वहीं पांच दिन रविवार और शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।

See also  आप सांसद संजय सिंह ने एमपी कोटे की फ्लाइट टिकट से मजदूरों को पहुंचाया बिहार, सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी की तारीफ

बैंक हड़ताल से सेवाएं होंगी प्रभावित

गौरतलब है कि बैंक कर्मचारी 23 और 24 फरवरी को एक बार फिर से हड़ताल करने वाले हैं। बैंक कर्मचारी सरकार की श्रमिक और जन विरोधी नीतियों को कारण बताते हुए हड़ताल करने वाले हैं। इस दो दिनी हड़ताल के लिए सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स (सीटीयू) और अन्य संगठनों ने मिलकर 23 और 24 फरवरी बैंक हड़ताल करने का आह्वान किया है। इस हड़ताल में देश भर के सभी बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे।

राज्यों में अलग-अलग होते हैं अवकाश

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने फरवरी में कई दिन बैंक के बंद होने का एलान अपनी सूची में किया है। हालांकि, ऑनलाइन मोड में बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। राज्यों में अलग-अलग दिन त्योहार के कारण छुट्टी रहने वाली है। कई राज्यों और शहरों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। दरअसल, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले त्योहारों पर भी निर्भर करती है।

See also  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से होगी NEET UG 2024 परीक्षा

इन तारीखों पर नहीं होगा काम-काज

तारीखकारणस्थान
15 फरवरीमोहम्मद हजरत अली/लुई-नागई-नी का जन्मदिनइम्फाल, कानपुर और लखनऊ
16 फरवरीगुरु रविदास जयंतीचंडीगढ़
18 फरवरीडोलजात्राकोलकाता
19 फरवरीछत्रपति शिवाजी महाराज की जयंतीबेलापुर, मुंबई और नागपुर
23 फरवरीबैंक हड़तालसभी जगह
24 फरवरीबैंक हड़तालसभी जगह
13, 20, 27 फरवरीरविवारसभी जगह
12, 26 फरवरीदूसरा-चौथा शनिवारसभी जगह

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर