TRP डेस्क : उत्तराखण्ड की लक्सर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस आरोप के साथ ही उन्होंने पार्टी आलाकमान से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को पार्टी से निकालने की मांग की है।

विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि “उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने विधानसभा चुनाव में पार्टी को हराने के लिए काम किया है। उन्होंने मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे बसपा उम्मीदवार का समर्थन किया। और भी कई विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों को हराने की साजिश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की है। वो पार्टी के विरोधी हैं। मैं भाजपा नेतृत्व से उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग करता हूं।”

See also  Lok Sabha Elections के दूसरे चरण के मतदान को लेकर CM विष्णुदेव साय बोले…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर