रायपुर : आज सुबह लगभग 6 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर अभनपुर के केन्द्री में मोनफोर्ट स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में 06 महिलाओ की मौत हो गई थी, और इसी दुर्घटना में 05 अन्य महिलाएं घायल हो गईं थी। जिसके बाद प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने घायल महिलाओं को बेहतर इलाज और मृत महिलाओं के परिजानों को 25-25 हजार रुपयों की सहायता के लिए निर्देशित किया था।

जिसके बाद अभनपुर के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी ने सड़क दुर्घटना में मृत रीना करमाकर, सुचित्रा साहा, सविता रानी और मीरा दास के पुत्रों को वहीं मृतक रीना चौधरी और अर्जना मौला के पतियों को 25 -25 हजार रूपये की सहायता दे दी है। वहीं घायल 5 महिलाओं को बेहतर इलाज के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें ये सभी महिलाए भिलाई की रहने वाली थीं और पुन्नी मेला देखने राजिम जा रही थीं उसी दौरान यह दुर्घटना हुई।

See also  Gas Cylinder Thief: घर के सामने से चुराया गैस सिलेंडर, CCTV में हुआ कैद, देखे वीडियों…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर