बीजापुर : प्रदेश के दक्षिण क्षेत्र में स्थित बीजापुर जिले के कुटरू के समीप शिक्षक की हत्या का मामला सामने आने आया है। बताया जा रहा है कि इस हत्या की घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है। घटना के बाद से इलाके में खौफ पसरा हुआ है। मृतक शिक्षक का नाम अनिल चिड़ियम बताया जा रहा है। घटना कुटरू थाना क्षेत्र के पाताकुटरू रपटा के पास की है। मृतक पोटाकैबिन आवसीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  मुखबिरी के शक पर ग्रामीण की हत्या, उलिया गांव में पसरा सन्नाटा