बिलासपुर : बिलासपुर वासियों के लगभग 5 साल के सब्र और इंतेजार का परिणाम अब आने वाला है। बिलासपुर के बहुप्रतिक्षित तिफरा फ्लाइओवर का लोकार्पण होने जा रहा है। 25 फरवरी को सीएम भूपेश बघेल अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान इसका लोकार्पण करेंगे।

5 साल तक बना रहा परेशानी का सबब

फ्लाई ओवर का निर्माण 2017 में शुरु किया गया था। जिसके शुरु होते ही इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी होनी शुरु हो गई। जैसे जैसे निर्माण कार्य आगे बढ़ता गया परेशानी भी बढ़ती गई। खराब सड़क, धूल के साथ साथ रोज पूरे दिन जाम लगा रहने इस मार्ग की आम बात हो गई थी। बिलासपुर रायपुर मुख्यमार्ग पर होने के कारण ट्रैफिक भी ज्यादा ही रहता था। उसपर निर्माण कार्य के कारण महीनों तक ट्रैफिक डायवर्ज़न से भी लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। निर्माण के अलग अलग चरणों में डायवर्ज़न भी अलग अलग रहे तो इस दौरान लोगों के 500 मीटर से लेकर 3-4 कीलो मीटर तक का अतिरिक्त रास्ता नापना पड़ा। तमाम असुविधाओं के चलते दुर्घटनाओं में भी काफी वृद्धि हुई थी।

See also  CG Loksabha Election: बस्तर सीट, जहां आजादी के बाद लहराता रहा निर्दलियों का परचम, महेंद्र कर्मा जीते, लेकिन कांग्रेस हार गई

18 महीनों का था टारगेट लग गए 5 साल

तिफरा फ्लाई ओवर का निर्माण अक्टूबर 2017 में शुरु होकर मार्च 2019 में पूरा हो जाना था। लेकिन इसके बनते बनते लगभग 5 साल लग गए। फ्लाईओवर की लम्बाई 1620 मीटर होगी जिसको बनाने में 5 साल का समय लगा। बार – बार प्रोजेक्ट प्रभारी बदलने से भी प्रोजेक्ट पर असर पड़ा है। लेट लतीफी की वजह से 40 लाख से अधिक रुपए की जुर्माना ठेका कंपनी पर लगाया गया।

65 करोड़ से 70 करोड़ पहुँची लागत

फ्लाईओवर निर्माण में हुई लेटलतीफी के चलते इसकी लागत भी बढ़ गई है। साल 2017 में शुरू हुए इस काम की लागत 65 करोड़ रुपए थी, जो बढ़कर 70 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

25 को होगा और भी विकास कार्यों का लोकार्पण

25 फरवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर के कई विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। बघेल इस अवसर पर शहरवासियों को 313 करोड़ रूपये की लागत से बने 388 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री तिफरा फ्लाईवोव्हर, प्लेनेटेरियम (तारामंडल) के लोकार्पण और राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

See also  EOW करेगी व्यावसायिक शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की जांच, स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों पर भी आएगी आंच

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर