माओवादी विरोधी अभियान के दौरान 6 नक्सली किये गए गिरफ्तार, विभिन्न वारदातों में रहे शामिल
माओवादी विरोधी अभियान के दौरान 6 नक्सली किये गए गिरफ्तार, विभिन्न वारदातों में रहे शामिल

बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत 24 फ़रवरी को डीआरजी एवं थाना बीजापुर का बल ग्राम पदेड़ा, चेरपाल की सर्चिंग के लिए निकला था। इस अभियान के दौरान पदेड़ा रेगडगटटापारा नाला के पास से 4 संदग्धिों को विस्फोटक पदार्थ के साथ पकड़ा गया। सोनू कोरसा उम्र 35 वर्ष, मुन्ना हपका, उम्र 37 वर्ष, मंगल कोरसा उम्र, 26 वर्ष और सोनू हपका, उम्र 27 वर्ष निवासी पदेडा रेगडगटटा पारा थाना बीजापुर शामिल हैं। पकड़े गये संदिग्ध माओवादियों के कब्जे से 2 नग टिफिन बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, बिजली का तार, माओवादी साहित्य, माओवादी पर्चा एवं पिटठू बैग बरामद किया गया।

उधर बीजापुर पुलिस एवं डीआरजी की टीम ने पदेड़ा रेगड़गटटा पारा से 1 माओवादी कोरसा सन्नू उम्र 30 वर्ष निवासी पदेड़ा रेगड़गटटापारा थाना बीजापुर को पकड़ा गया। जो थाना बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत वर्ष 2006 में पुलिस पार्टी को जान मारने व कैम्प लूटने के नियत से केरिपु कैम्प चेरपाल पर फायरिंग कर अटैक करने की घटना में शामिल, वर्ष 2011 में चेरपाल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर आर0 क्रमांक 856 पवन मण्डावी की हत्या करने व एसपीओ रमैया पुसपुल का अपहरण कर हत्या करने की घटना में शामिल था। थाना बीजापुर में उक्त के विरूद्ध 3 स्थाई वारंट लंबित है।

See also  Bijapur News: बीजापुर में नक्सलियों के बंद का असर दिखा, सभी दुकानें, बस, सड़कों पर आवा-गमन हुआ ठप्प

इसी तरह 25 फ़रवरी को थाना आवापल्ली और मुरदण्डा के बीच एमसीपी की कार्रवाई के दौरान सुखराम कारम (DAKMS सदस्य) उर्फ लच्छु, उम्र 30 वर्ष, निवासी बेलम नेण्ड्रा, बासागुड़ा, जिला बीजापुर को पकड़ा गया, जो थाना आवापल्ली क्षेत्रान्तर्गत 22 दिसम्बर 2021 को कमरगुड़ा मुरदण्डा मेन रोड पर निर्मित क्रेशर प्लांट में खड़ी पोकलेन एवं जेसीबी वाहन में आगजनी की घटना में शामिल था। उक्त के विरूद्ध थाना बासागुड़ा में एक स्थाई वांरट लंबित है। पकड़े गये उपरोक्त माओवादियों के विरूद्ध थाना बीजापुर,आवापल्ली,गंगालूर एवं बासागुड़ा में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायालय बीजापुर पेश किया गया है।

फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर