नेशनल डेस्क। देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामलों में अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 10 हजार 273 नए केस सामने आए हैं और 243 लोगों की मौत (Covid Deaths) हो गई।
वहीं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 11 हजार 472 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 13 हजार 724 हो गई है। जबकि अब तक 4 करोड़ 22 लाख 90 हजार 921 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…


