छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू हो रहा है। यूपी चुनाव के कारण ही छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र देरी से शुरू हो रहा है। यह सत्र हर साल की अपेक्षा छोटा होगा। इसमें केवल 13 बैठकें प्रस्तावित है। मगर विधायकों ने इस सत्र के लिए 1523 सवाल लगाए हैं।

विधानसभा सचिवालय के मुताबिक सवाल लेने की शुरुआत 4 फरवरी से हुई थी। पहले दिन केवल 63 सवाल आए। 25 फरवरी की शाम तक विधायकों ने 1523 सवाल पूछे थे। इनमें से 782 सवालों को तारांकित किया गया है। यानी इन सवालों पर विधायकों को सदन के भीतर पूरक प्रश्न करने का भी मौका मिलेगा। वहीं 741 सवालों को अतारांकित श्रेणी में रखा गया है।

विधानसभा सचिवालय की ओर से बताया गया, इस बार एक हजार 342 सवाल ऑनलाइन ही पूछे गए हैं। केवल 181 सवाल ही ऑफलाइन आए हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि अगले कुछ सत्रों में 100% सवाल ऑनलाइन आने लगेंगे। बताया जा रहा है, विभिन्न विभागों से जवाब आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

See also  BREAKING : पूर्व विधायक के परिवार में हुई घटना, परिवार पर जानलेवा हमला कर व्यवसायी ने की आत्महत्या, मां की मौत, भाई-बहन गंभीर

पिछले बजट सत्र में 2904 सवाल आए थे

2021 के बजट सत्र में 2 हजार 904 प्रश्न पूछे गए थे। यह तब था जब सत्र की अवधि 24 दिन निर्धारित थी। यह अलग बात है कि यह सत्र समय से पहले खत्म हो गया था। 2021 का बजट सत्र 22 फरवरी को शुरू हुआ था और 9 मार्च को सत्र समाप्ति की घोषणा हो गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर