रूस-यूक्रेन के बीच लगातार पांचवें दिन युद्ध जारी! ऑपरेशन गंगा के तहत एयर इंडिया की 5वीं उड़ान पहुंची भारत
रूस-यूक्रेन के बीच लगातार पांचवें दिन युद्ध जारी! ऑपरेशन गंगा के तहत एयर इंडिया की 5वीं उड़ान पहुंची भारत

नेशनल डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच पांचवें दिन भी युद्ध जारी है। वहीं ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की निकासी जारी है। इसी के तहत 249 भारतीय नागरिकों के साथ सोमवार सुबह एअर इंडिया की पांचवीं निकासी उड़ान रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से दिल्ली पहुंची है।

एअर इंडिया की 1942A फ्लाइट भारत के समयानुसार बुखारेस्ट से 12:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे फ्लाइट दिल्ली पहुंच गई। तीन दिनों में अबतक 1156 भारतीय यूक्रेन से सकुशल वापसी कर चुके हैं।

अब तक भारत लाए गए इतने नागरिक

26 फरवरी: 219 बुखारेस्ट- मुंबई
27 फरवरी: 250 – बुखारेस्ट- दिल्ली
27 फरवरी: 240- बुखारेस्ट- दिल्ली
27 फरवरी: 198 – बुखारेस्ट- दिल्ली
28 फरवरी: 249 – बुखारेस्ट- दिल्ली

See also  भारत-अमेरिका के बीच और मजबूत होंगे रिश्ते, टू-प्लस-टू बैठक ने चीन की बढ़ा दी टेंशन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर