यूक्रेन संकट: लगभग सभी भारतीय खारकीव से निकाले जा चुके- विदेश मंत्रालय

टीआरपी डेस्क। यूक्रेन में रूस के हमले के बाद हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। इस बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि हम यूक्रेन के सूमी में भारतीय छात्रों को लेकर बहुत चिंतित हैं। हमारे छात्रों के लिए एक सुरक्षित गलियारा बनाने के लिए तत्काल युद्धविराम के लिए कई चैनलों के माध्यम से रूस और यूक्रेन की सरकारों पर जोरदार दबाव डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमने सभी भारतीय छात्रों को यूक्रेन में सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए कहा है। सभी छात्र किसी सुरक्षित जगह पर रहें और अनावश्यक जोखिम ना उठाएं। उन्होंने बताया कि पिसोचिन और खारकीव से हम अगले कुछ घंटों में सभी को बाहर निकालने में सफल हो जाएंगे।

खारकीव में अब कोई नहीं बचा है। लगभग सभी भारतीय इस शहर से निकाले जा चुके हैं, जो एक अच्छी खबर है। मुख्य ध्यान अब सुमी पर है, चुनौती जारी है। हिंसा और परिवहन की कमी से हमारी चुनौती बढ़ रही है। सबसे अच्छा विकल्प युद्धविराम होगा।

See also  Congress High Command Meeting - खडग़े ने 23 को सीएम, पीसीसी अध्यक्ष, प्रभारी की बैठक बुलाई

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 15 फ्लाइट भारत पहुंचीं हैं जिनमें लगभग 2900 भारतीयों को निकाला गया है। ऑपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानें अब तक लगभग 13,300 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचीं हैं। अगले 24 घंटों में 13 और फ्लाइट शेड्यूल हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर