TRP डेस्क : कश्मीर की वादियों में इतनी कड़ी सुरक्षा होने के बाद भी आतंकियों के वारदात थमने का नाम नहीं ले रहे। आज शाम लगभग 4 बजकर 20 मिनट पर श्रीनगर के अमीरा कदल में आतंकियों ने हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर तैनात पुलिस और सुरक्षाबलों को निशाना बनाया और उनपर ग्रेनेड से हमला बोला। ग्रेनेड विस्फोट की वजह से लगभग 20 लोग जख्मी हो गए। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल होने के कारण एक स्थानीय निवासी की मौत हो गई। सभी घायलों को उनके उपचार के लिए उन्हें श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में ले जाया गया है। इसमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रविवार होने के कारण अमीरा कदल बाजार भीड़भाड़ थी। अमीराकदल में सुरक्षाबलों की एक दस्ता को नाके पर तैनात किया गया था। इसी बीच उन पर ग्रेनेड से हमला हुआ। निशाना चूकने के कारण ग्रेनेड दूसरी जगह जाकर फट गया। अचानक हुए विस्फोट के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद इलाके में तनाव है और भारी सुरक्षाबल तैनात है। आईजी विजय कुमार ने बताया कि आतंकियों की तलाश की जा रही है।

See also  जम्मू-कश्मीरः पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की रिहाई के आदेश, पूर्व सीएम उमर और महबूबा अभी हिरासत में ही रहेंगे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर