TRP डेस्क : पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष और पार्टी की ओर से सीएम चेहरा भगवंत मान बुधवार 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ लेने से पहले 12 मार्च वे को पंजाब के राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

बता दें भगवंत मान का शपथ ग्रहण 16 मार्च को नवांशहर के गांव खटकड़ कलां में होगा। खटकड़ कलां में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का पैतृक गाँव है। 16 मार्च को भगवंत मान भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के कई सहयोगी मौजूद रहेंगे। बता दें भगवंत मान ने शुक्रवार शाम विधायक दल की बैठक बुलाई है।

See also  टीआरपी सबसे पहले: एक और आर्थिक पैकेज की घोषणा कर सकती है केंद्र सरकार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर