TRP डेस्क : पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल ही शपथ लिया जिसके बाद मुख्यमंत्री एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करके बताया है कि वह आज एक बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि “पंजाब की जनता के हित में आज एक बहुत बड़ा फैसला लिया जाएगा। पंजाब के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा। कुछ ही देर में ऐलान करूंगा।

बता दें कि कल ही आम आदमी पार्टी के विधायक दल के नेता भगवंत मान ने मुख्यमंत्री के तौर पर पंजाब के खटकड़ कलां में शपथ ली। जिसके बाद आज आम आदमी पार्टी की नई बनी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। मंत्रियों का शपथ ग्रहण राजभवन में होगा। इसके साथ ही आज सभी 117 विधायकों को भी शपथ दिलाई जाएगी।

See also  Ludhiana Gas Leak : फैक्ट्री में गैस रिसाव से बच्चों समेत 11 लोगों की मौत, 11 लोग बेहोश, इलाके को किया गया सील

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर